पीएम मोदी ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स एथलीटों के संघर्ष, हौसले और प्रयास को सराहा
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, हौसला और प्रयास प्ररेणादायक हैं। साभार : गूगल उन्होंने आज ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी में हाल में सम्पन्न…

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, हौसला और प्रयास प्ररेणादायक हैं।

उन्होंने आज ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी में हाल में सम्पन्न हुए ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ में खिलाड़ियों के संघर्ष, हौसला और प्रयास पर चर्चा करते हुए कहा, “मन की बात में अब बात हौसलों के उड़ान की! चुनौतियों के बावजूद जज्बा दिखाने की।
कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया।” उन्होंने कहा, “मैं इस खेल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ।'
पीएम ने कहा, “हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।” उन्होंने कहा कि इन खेलों के दौरान हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए, जिनमें से 12 तो हमारी महिला खिलाड़ियों के नाम रहे।
उन्होंने कहा, “हमारे स्वदेशी खेल अब प्रसिद्ध संस्कृति के रूप में घुल-मिल रहे हैं। मशहूर रैपर हनुमानकाइंड को तो आप सभी जानते ही होंगे।
आजकल उनका नया गाना “रन इट अप” प्रसिद्ध हो रहा है। इसमें कलारिपयट्टू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को जगह मिली। मैं हनुमान काइन्ड को बधाई देता हूँ कि उनके प्रयास से हमारी पारंपरिक मार्शल आर्टस के बारे में दुनिया के लोग जान पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार के इस आयोजन में स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्म रेसलर जॉबी मैथ्यू ने मुझे चिट्ठी लिखी है। मैं उनके पत्र के कुछ हिस्से को पढ़कर सुनाना चाहता हूँ। उन्होंने लिखा है- “मेडल जीतना बहुत खास होता है, लेकिन हमारा संघर्ष सिर्फ मंच पर खड़े होने तक सीमित नहीं है।
हम हर रोज एक लड़ाई लड़ते हैं। जीवन कई तरीके से हमारी परीक्षा लेता है। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ पाते हैं। इसके बावजूद हम साहस के साथ आगे बढ़ते हैं। हम अपने सपनों को पूरा करने में जुटते हैं। हमें ये विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं हैं।”
पीएम ने कहा, “वाह! जॉबी मैथ्यू आपने कमाल लिखा है! अद्भुत लिखा है! इस पत्र के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। मैं जॉबी मैथ्यू और हमारे सभी दिव्यांग साथियों से कहना चाहता हूँ कि आपके प्रयास हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”
प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली में एक और भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक अभिनव विचार के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया गया।
इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था - ‘फिट रहना और फिटनेस’ को लेकर जागरूकता फैलाना। इस आयोजन में शामिल लोगों को उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ पोषण से जुड़ी जानकारियाँ भी मिलीं।
पीएम ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा, “मेरा आग्रह है कि आप अपने क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्निवल का आयोजन करें। इस पहल में ‘माई-भारत’ आपके लिए बहुत मददगार बन सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
