पीएम मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ जीवन जिएं। पीएम मोदी ने…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ जीवन जिएं।
पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे जल संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कराने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, ताकि ‘जीवन को आसान’ बनाया जा सके और हमारा हर घर जल का सपना साकार हो सके। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में गुजरात में भाजपा का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है और भाजपा कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ जनसेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के रूप में तथा आपके नेतृत्व में कैच द रेन अभियान के तहत पूरे देश में जल संरक्षण का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। मैं ईश्वर से आपके दीर्घायु, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सीआर पाटिल को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। घर-घर तक स्वच्छ और निर्मल जल पहुंचाने में आपके प्रयास सराहनीय हैं। ईश्वर से आपके आरोग्यमयी, सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
बता दें कि चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल का जन्म 16 मार्च 1955 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुआ था। वह केंद्र सरकार में जल शक्ति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह वर्तमान 18वीं लोकसभा के सदस्य हैं और साल 2020 से भाजपा की गुजरात राज्य इकाई के अध्यक्ष भी हैं। वह गुजरात के नवसारी से तीन बार सांसद चुने गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
