पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी, जनहितैषी शासन की सराहना की
नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खांडू ने जनहितैषी शासन और युवा…

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खांडू ने जनहितैषी शासन और युवा विकास के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी समर्पित सेवा को सराहते हुए अरुणाचल को विकास का केंद्र बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपने जनहितैषी शासन और युवा विकास पर केंद्रित शासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश को विकास का केंद्र बनाने और यहां के नागरिकों को सशक्त बनाने में आपकी समर्पित सेवा सराहनीय है। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, अरुणाचल प्रदेश के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री, साथी श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु ऊर्जा प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में लिखा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय व कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
