द इंडियन व्यू

पीएम मोदी गुजरात के नवसारी जिले में लखपति दीदियों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। वह 5 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
March 8, 2025
2 min read
पीएम मोदी गुजरात के नवसारी जिले में लखपति दीदियों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। वह 5 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्मानित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के जी-सफल (आजीविका बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवारों के लिए गुजरात योजना) और जी-मैत्री (ग्रामीण आय में परिवर्तन के लिए व्यक्तियों की गुजरात मेंटरशिप और त्वरण) कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

जी-मैत्री योजना उन स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करेगी जो ग्रामीण आजीविका के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

जी-सफल गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और 13 आकांक्षी ब्लॉकों में अंत्योदय परिवारों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्णतः महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कदम भारत के इतिहास में पहली बार उठाया जा रहा है, जब किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी।

गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह विशेष पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह फैसला महिला सुरक्षा और उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देने के लिए उठाया गया है।

वहीं पीएम मोदी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…