द इंडियन व्यू

पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले 'आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े…

Ragwendra P Singh
January 29, 2025
2 min read
पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले 'आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे के करीब रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोगों से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बात की।

युवक संजू ने बताया कि वह पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिल्कुल भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

शास्त्री पार्क से आए विमल शर्मा ने कहा, पीएम मोदी का नाम सुनकर सब खुश हो जाते हैं। हम लोग रैली में आने के लिए रात से तैयारी कर रहे थे। आज सामने से मोदी जी को देखेंगे। दिल्ली में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आएंगी। दिल्ली की जनता केजरीवाल के शासन से परेशान हो गई है। 12 साल से उन्होंने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी का नाम सुनकर जोश आ जाता है। दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए।

पूजा शर्मा ने भी दावा किया कि भाजपा की जीत तय है। बोलीं, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए हम माला भी लेकर आए हैं। केजरीवाल के शासन में दिल्ली की जनता ने बहुत कुछ सह लिया है। दिल्ली की सरकार जाने वाली है और मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। दिल्ली में उनके नेतृत्व में विकास होगा। दिल्ली की जनता केजरीवाल से दुखी है क्योंकि केजरीवाल ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता के पैसों से शीशमहल बनाया। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि आप-दा जाएगी, भाजपा की सरकार आएगी।

श्याम दुबे ने कहा कि हम बहुत लोग उत्साहित हैं। पीएम मोदी की रैली इतिहास रचती है। यह रैली भी इतिहास रचेगी। दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल बाहर जाएंगे। यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। हर बार केजरीवाल कहते थे कि हम लिखकर देते थे कि इतनी सीट आएगी। आज क्या हो गया, क्यों नहीं लिखकर देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…