द इंडियन व्यू

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीआईएसएफ ने सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में किया अभूतपूर्व सुधार : सीआईएसएफ के पूर्व डीजी शील वर्धन सिंह

नई दिल्ली। मोदी स्टोरी नामक एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्व डीजी शील वर्धन सिंह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीआईएसएफ की…

Ragwendra P Singh
March 11, 2025
2 min read
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीआईएसएफ ने सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में किया अभूतपूर्व सुधार : सीआईएसएफ के पूर्व डीजी शील वर्धन सिंह

नई दिल्ली। मोदी स्टोरी नामक एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्व डीजी शील वर्धन सिंह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीआईएसएफ की प्रगति पर प्रकाश डालते हैं। वीडियो में बताया गया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और सुझावों के कारण सीआईएसएफ को 21वीं सदी के लिए एक मजबूत और सक्षम बल में बदल दिया गया है।

शील वर्धन सिंह ने कहा कि सीआईएसएफ एक मल्टी-डायमेंशनल बल है, जिसमें एविएशन सिक्योरिटी, मेट्रो सिक्योरिटी, वीआईपी सिक्योरिटी और फायर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने विशेष रूप से फायर विंग का उल्लेख किया, जो औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी के लिए काम करता है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में, सीआईएसएफ ने डिस्ट्रिक्ट फायर प्रिवेंशन स्कीम शुरू की, जिसके तहत 100 जिलों में फायर घटनाओं का आकलन किया गया और वहां के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।

इसके अलावा, पीएम मोदी की शक्ति योजना के तहत मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी में सिक्योरिटी की परतें जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, जिससे सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि अब जीआईएस सिस्टम का उपयोग कर सीआईएसएफ ऑनलाइन प्रोजेक्ट की स्थिति और सुरक्षा विवरण पर नज़र रख सकता है।

शील वर्धन सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ में ड्रोन ट्रेनिंग भी शुरू की गई है, और अब तक 21 बैचों को ड्रोन ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा, पीएम मोदी के नेतृत्व में सीआईएसएफ में मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को भी शामिल किया गया है, जिससे कर्मचारियों के आत्महत्या दर में 40 प्रत‍िशत की कमी आई है।

कुल मिलाकर, पीएम मोदी के मार्गदर्शन से सीआईएसएफ ने न केवल अपनी सुरक्षा प्रणाली को मजबूत किया है, बल्कि तकनीकी और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार किए हैं, जो भारतीय सुरक्षा बलों के लिए एक मिसाल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…