पीएम मोदी के निमंत्रण में भारत आएंगे चिली के राष्ट्रपति, 1 से 5 अप्रैल तक रहेंगे राजकीय यात्रा पर
नई दिल्ली। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 1-5 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह ऐलान किया। बोरिक के साथ एक उच्च स्तरीय…

नई दिल्ली। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 1-5 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह ऐलान किया।
बोरिक के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार संघ, मीडिया और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख चिलीवासी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के रूप में यह बोरिक की पहली भारत यात्रा होगी। वह 5 अप्रैल को चिली लौटने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे।
यात्रा के दौरान, बोरिक 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का भी आयोजन करेंगे।
बोरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, चिली के साथ भारत के संबंध पारंपरिक रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। चिली लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। चिली एलएसी क्षेत्र (लातिन अमेरिका और कैरेबियन) का एकमात्र देश था जिसने 1947 में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष दूत भेजा था।
मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों में समानता है। चिली एलएसी क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार भी है।
मुंबई और बेंगलुरु में बोरिक राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्ट-अप, इनोवेटर्स और तकनीकी नेताओं से मिलेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति बोरिक की आगामी राजकीय यात्रा नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
