पीएम मोदी के जन्मदिवस पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में दीप प्रज्ज्वलन
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के…

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष विराज सागर दास व सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह सचिव के साथ सभी कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत से आगे बढ़ें।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
