द इंडियन व्यू

पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के आवास पर मकर संक्रांति समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के आवास पर मकर संक्रांति समारोह में शामिल होंगे। 6 अशोक रोड पर होने वाले इस कार्यक्रम में तेलुगू राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के आवास पर मकर संक्रांति समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के आवास पर मकर संक्रांति समारोह में शामिल होंगे। 6 अशोक रोड पर होने वाले इस कार्यक्रम में तेलुगू राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के शीर्ष भाजपा नेता और सांसद भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के शाम 5 बजे पहुंचने की उम्मीद है। इस समारोह में पारंपरिक उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मकर संक्रांति का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान पुरानी चीजें फेंककर नई लाई जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स के जरिए सभी तेलुगूभाषियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, सभी को पतंगों वाली और खुशियों से भरपूर संक्रांति की ढेर सारी बधाई।

मकर संक्राति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जिसके कारण से इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन खासकर उत्तर भारत में खिचड़ी पकाने की परंपरा होती है। लोग इस दिन तिल और गुड़ का सेवन करते हैं, जो शुभ माना जाता है।

हर साल 14 जनवरी (या लीप वर्ष में 15 जनवरी) को मनाया जाने वाला यह त्यौहार सूर्य के उत्तर दिशा में जाने का प्रतीक है, जो सूर्य देवता को समर्पित है और नई शुरुआत का प्रतीक है।

इस उत्सव में रंग-बिरंगी सजावट, पतंगबाजी और सामुदायिक समारोहों का आयोजन किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण बच्चे घर-घर जाकर गीत गाते हैं और मिठाइयां इकट्ठा करते हैं।

ये त्योहार ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक हैं, जो शीत ऋतु के जाने और वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देते हैं और लोगों को खुशी से भर देते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…