पीएम मोदी की कलाई पर स्कूली बच्चों ने बांधा रक्षा सूत्र, छात्रा बोली- आप मातृभूमि का चंदन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 7 लोक कल्याण मार्ग (एलकेएम) आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। अच्छी खासी तादाद में जुटे छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 7 लोक कल्याण मार्ग (एलकेएम) आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। अच्छी खासी तादाद में जुटे छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई को रक्षा सूत्र से भर दिया। प्रधानमंत्री ने इस पर्व की खुशियां देशवासियों संग एक वीडियो क्लिप के माध्यम से शेयर की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बेहद खास रक्षाबंधन समारोह की झलकियां। हमारी नारी शक्ति के निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार।
पीएम मोदी के साथ स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी ने सबसे पहले बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और उसके बाद बच्चों से बातचीत का सिलसिला शुरू किया।
इस दौरान एक बच्ची ने कहा, आज मिला देश के नेता से सम्मान, रक्षा का धागा, विश्वास का शोर, दिल से निकलता है बस एक ही शोर, जय हिंद।
वहीं दूसरी बच्ची ने कहा कि हमें भी प्रधानमंत्री बनना है, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराकर कहा, अच्छा, आपको देश का प्रधानमंत्री बनना है!
एक स्कूली छात्रा के गीत ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। उसने पीएम को मातृभूमि का चंदन बताया। गीत कुछ यूं था- मातृभूमि करती अभिनंदन, भारत माता के आप हो चंदन, नई सोच नई राह दिखाई, आशा की है किरण जगाई।
भारतीय सेना के सफल सैन्य अभियान का भी जिक्र किया गया। एक बच्ची ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इसके जरिए भारत का शौर्य दिखाया है और हमें देश के सैनिकों पर गर्व है।
पीएम मोदी ने यूं तो सभी बच्चों को सराहा लेकिन एक बच्ची की कोशिशों को दाद देने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, उस छात्रा ने सभी सरकारी योजनाओं को गीतों में पिरोकर प्रस्तुति दी।
बाद में, अपने अनुभव को साझा करते हुए एक बच्ची ने कहा कि जब मैं पीएम मोदी से बात कर रही थी, तो लग रहा था कि मैं किसी अपने बड़े से बात कर रही हूं, कोई ऐसा जिन्हें मैं बहुत समय से जानती हूं।
एक बच्ची ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वो हम लोगों के लिए सबसे बड़ा रक्षा कवच है। मेरी मिलने की लंबे समय से हार्दिक इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
