पीएम मोदी आज गुजरात में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार 'ई-विटारा' को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में सुजुकी मोटर प्लांट का दौरा करेंगे, जहां वह हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में सुजुकी मोटर प्लांट का दौरा करेंगे, जहां वह हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी), ई विटारा को जापान और कई यूरोपीय देशों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात के लिए लॉन्च करेंगे।
पीएमओ ने एक बयान में कहा, 26 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन के निर्यात की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में तोशिबा, डेन्सो और सुजुकी के संयुक्त उद्यम, टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू होगा। इससे बैटरी का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब देश में ही बनेगा, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण लक्ष्यों को बढ़ावा देगा।
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ई-विटारा को प्रदर्शित किया था। कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल वार्षिक क्षमता 26 लाख यूनिट है और वित्त वर्ष 25 में इसने 3.32 लाख वाहनों का निर्यात किया और घरेलू बाजार में 19.01 लाख यूनिट बेचे। ई-विटारा का वाणिज्यिक उत्पादन मंगलवार से हंसलपुर प्लांट में शुरू होगा।
इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।
ये पहल सरकार के भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास में वैश्विक केंद्र बनाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। यह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके अलावा, रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 1,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 65 किमी महेसाना-पालनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 530 करोड़ रुपए की परियोजना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
