द इंडियन व्यू

पीएमजेएवाई के 7 साल पूरे, 55 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ

नई दिल्ली : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के आज सात वर्ष पूरे हो गए। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की थी। इस योजना…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
पीएमजेएवाई के 7 साल पूरे, 55 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ

नई दिल्ली : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के आज सात वर्ष पूरे हो गए। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की थी। इस योजना के तहत अब तक 55 करोड़ से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचा है।

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में स्वास्थ्य क्रांति बनी “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना” दुनियाभर में हेल्थकेयर के मॉडल के रूप में स्थापित है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल 7 वर्ष देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह योजना अब 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। यह योजना परिवारों के लिए एक सच्ची मित्र रही है, जिसने उन्हें उनके सबसे कठिन समय में सहारा दिया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि स्वस्थ भारत, विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी है। देश भर में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ, इस पहल ने स्वास्थ्य सेवा को नई परिभाषा दी है, असमानताओं को दूर किया है और लाखों लोगों को चिकित्सा सेवाओं तक सुरक्षित, विश्वसनीय और सम्मानजनक पहुँच प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजाए) भारत सरकार की परिवर्तनकामी स्वास्थ्य बीमा पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सुरक्षा और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। यह योजना 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करती है और प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अस्पताल में भर्ती कवरेज प्रदान करती है, जिससे देशभर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज सुनिश्चित होता है।

इसके लाभ में प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज, भारत भर में 7,000 से अधिक एम्पैनल अस्पतालों में कैशलेस इलाज, द्वितीयक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती खर्चों को कवर करना शामिल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…