द इंडियन व्यू

पीएनबी धोखाधड़ी का आरोपित बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दशक से अधिक पुराने बैंक धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुलंदशहर से आरोपित बबलू उर्फ रवींद्र यादव को गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 2011 में पंजाब नेशनल…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
2 min read
पीएनबी धोखाधड़ी का आरोपित बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दशक से अधिक पुराने बैंक धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुलंदशहर से आरोपित बबलू उर्फ रवींद्र यादव को गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 2011 में पंजाब नेशनल बैंक की सिकंदराबाद शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वह लंबे समय से फरार था और अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है।

सीबीआई ने एक बयान में बताया कि यह मामला मेरठ की भारतीय स्टेट बैंक के एक सहायक महाप्रबंधक की शिकायत पर 5 दिसंबर 2011 को दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवल किशोर गुप्ता और कुछ अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और किरायानामा के जरिए फर्जी चालू खाता खोला और उस खाते के जरिये करीब 1.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी।

सीबीआई ने जांच के बाद 30 अगस्त 2013 को नवल किशोर गुप्ता, बैंक के सुरक्षा गार्ड देवराज, बबलू उर्फ रवींद्र यादव और मनोज को मिलाकर चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। सभी पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से पैसे निकालने और हेरफेर करने के आरोप लगे थे। इस मामले में बाकी तीन आरोपितों को दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें पांच-पांच साल की सजा मिली है, लेकिन आरोपित बबलू उर्फ रवींद्र यादव अदालत में पेश नहीं हुआ और 20 दिसंबर 2023 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

इसके बाद विशेष न्यायालय की तरफ से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हुआ और सीबीआई की गाजियाबाद शाखा की टीम लगातार उसकी तलाश में लगी रही। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…