द इंडियन व्यू

पितृपक्ष : श्राद्ध और तर्पण से मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

नई दिल्ली : हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत मानी जाती है। यह समय श्राद्ध और तर्पण जैसे कर्मों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दौरान पितर…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
3 min read
पितृपक्ष : श्राद्ध और तर्पण से मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

नई दिल्ली : हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत मानी जाती है। यह समय श्राद्ध और तर्पण जैसे कर्मों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दौरान पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों से तर्पण और पिंडदान के माध्यम से संतुष्टि प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर पूर्वजों की आत्मा की शांति, मोक्ष और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालु विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करते हैं। 8 सितंबर को आश्विन मास का शुभारंभ हो रहा है।

पंचांग के अनुसार, 8 सितंबर को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात्रि 9 बजकर 11 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होती है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 2 मिनट तक और इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रभावी रहता है। दिन में धृति योग, फिर शूल योग और अंततः गण्ड योग का क्रम बनता है। करणी दृष्टि से बालव, कौलव और तैतिल करणों का योग बनता है।

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य सिंह राशि में स्थित है और चंद्रमा दोपहर 02:29 बजे तक कुंभ राशि में रहकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं। दिन का सूर्योदय 06:03 बजे और सूर्यास्त 06:34 बजे, वहीं चंद्रोदय शाम 06:58 बजे और चंद्रास्त अगली सुबह 06:24 बजे है।

शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त 04:31 से 05:17 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त 11:53 से 12:44 बजे तक और विजय मुहूर्त 02:24 से 03:14 बजे तक है। गोधूलि और संध्या मुहूर्त भी क्रमशः सूर्यास्त के आसपास के समय में प्रभावी हैं। वहीं, अशुभ समय में राहुकाल 07:37 से 09:11 बजे तक और गुलिक काल 01:52 से 03:26 बजे तक है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत वर्जित मानी जाती है।

इस दिन पंचक का प्रभाव भी पूरे दिन है, जिसके कारण शुभ कार्यों, खासकर गृह निर्माण, विवाह या यात्रा को टालना उचित माना जाता है। दिशाशूल पूर्व दिशा में होने के कारण उस दिशा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

श्राद्ध से जुड़ी धार्मिक परंपराओं के अनुसार, प्रतिपदा तिथि पर उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु इसी तिथि को हुई हो, या जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो। विशेष रूप से नाना-नानी या मातृ पक्ष के पितरों का श्राद्ध इस दिन किया जाता है।

श्राद्ध करते समय घर की शुद्धि, गंगाजल का छिड़काव, दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके तर्पण, और पवित्र भावना से ब्राह्मण भोज एवं दान देना आवश्यक है। दूध से बनी खीर, सफेद पुष्प, तिल, शहद, गंगाजल, और सफेद वस्त्र श्राद्ध में विशेष फलदायी माने जाते हैं। पंचबलि का अर्पण, गोदान, अन्न, और वस्त्र का दान पितरों को प्रसन्न करता है और परिवार में सुख-समृद्धि लाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…