पिछले 11 साल में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गईः नड्डा
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी अवधि में स्नातक सीटें 51,000 से बढ़कर…

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी अवधि में स्नातक सीटें 51,000 से बढ़कर 1,29,000 और स्नातकोत्तर सीटें 31,000 से बढ़कर 78,000 तक पहुंच गई हैं। अगले पांच वर्षों में 75,000 अतिरिक्त सीटें जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मातृ मृत्यु दर 130 से घटकर 88 पर आ गई है, जबकि शिशु मृत्यु दर 39 से घटकर 27 हो गई है। पांच वर्ष से कम आयु और नवजात मृत्यु दर में भी क्रमशः 42 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है- जो वैश्विक औसत से बेहतर है। डॉ. नड्डा ने बताया कि टीबी के मामलों में 17.7 प्रतिशत की कमी आई है, जो वैश्विक दर (8.3 प्रतिशत) की तुलना में दो गुना से अधिक तेज़ है।
डॉ. नड्डा ने एम्स के स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एम्स ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले एक दशक में भारत के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। जहां पिछले सदी के अंत तक देश में केवल एक एम्स था, वहीं आज भारत में 23 एम्स संस्थान कार्यरत हैं।
उन्होंने स्नातकों से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्र में सक्रिय योगदान दें, एम्स की प्रतिष्ठित विरासत को आगे बढ़ाएँ और अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता और नैतिकता को सर्वोपरि रखें।
इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. वी. के. पॉल ने कहा कि “समाज ने हमें जो दिया है, उसे लौटाना हमारी जिम्मेदारी है। उत्कृष्टता को दैनिक अभ्यास और नवाचार को मार्गदर्शक सिद्धांत बनाइए।” उन्होंने छात्रों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़कर अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रेरित करने का आग्रह किया।
समारोह में कुल 326 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 50 पीएचडी स्कॉलर, 95 डीएम/एम.सीएच. विशेषज्ञ, 69 एमडी, 15 एमएस, 4 एमडीएस, 45 एम.एससी., 30 एम.एससी. (नर्सिंग) और 18 एम.बायोटेक स्नातक शामिल थे।
इसके अतिरिक्त 7 चिकित्सकों को एम्स में उत्कृष्ट सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
