द इंडियन व्यू

पिछले 10 वर्षों में एनडीएमए, एनडीआरएफ और सीडीआरआई ने भारत को आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता बनने के करीब पहुंचाया : अमित शाह

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में एनडीएमए, एनडीआरएफ और सीडीआरआई ने भारत को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने के करीब…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
3 min read
पिछले 10 वर्षों में एनडीएमए, एनडीआरएफ और सीडीआरआई ने भारत को आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता बनने के करीब पहुंचाया : अमित शाह

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में एनडीएमए, एनडीआरएफ और सीडीआरआई ने भारत को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने के करीब पहुंचा दिया है।

केन्द्रीय मंत्री राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों तथा आपदा मोचन बलों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने राहत आयुक्तों से कहा कि कई सारे जिलों में आपदा प्रबंधन योजना बनानी बाकी है। क्या हम तय कर सकते हैं कि यहां से जाने के बाद 90 दिन में प्रत्येक राज्य में हर जिला की आपदा प्रबंधन योजना बनाने का काम समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जिला की आपदा प्रबंधन योजना नहीं होगी तब तक आपदा से तेजी से लड़ना संभव नहीं है।

आकाशीय बिजली से निपटने के उपायों को लेकर उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि आकाशीय बिजली से लोगों को बचाना संभव नहीं लेकिन आज विज्ञान बहुत आगे जा चुका है। उन्होंने इस पर कार्य योजना बनाकर 90 दिनों में केन्द्र के साथ साझा करने का निर्देश दिया।

शाह ने ओला गिरने और शीत लहर को लेकर राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की कार्य योजना नहीं बनने पर भी चिंता जताई।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने जीरो कैजुअल्टी अप्रोच के साथ आगे बढ़ने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि हमें आपदा से लड़ने की तैयारी तो करनी ही है साथ ही आपदा के कारणों के मूल में भी जाना होगा।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन को आपदा का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत सरकार ने जो काम किया है, वह अतुलनीय है। आपदा से बचाव के बारे में सोचना अधूरा दृष्टिकोण है। समग्र दृष्टिकोण में ऐसी पृथ्वी का निर्माण शामिल है, जहां कोई आपदा न हो। हमें इस दृष्टिकोण को लोकप्रिय बनाना चाहिए। अगर हम पर्यावरण संरक्षण के बारे में नहीं सोचेंगे तो हम आपदा से खुद को नहीं बचा सकते।

अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया आपदाओं को लेकर चिंतित है। लेकिन हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि मात्र 10 वर्षों में एनडीएमए, एनडीआरएफ और सीडीआरआई ने भारत को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने के करीब पहुंचा दिया है।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव गोविन्द मोहन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य और विभागाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, आपदा प्रबंधन के अपर सचिव संजीव कुमार जिंदल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक पीयूष आनंद, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…