पार्किंग विवाद में गोलियां चलाने वाला शख्स गिरफ्तार, श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी का मामला
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में सोमवार देर रात पार्किंग को लेकर सोसायटी निवासी और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए हंगामे के दौरान गोलियां चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में सोमवार देर रात पार्किंग को लेकर सोसायटी निवासी और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए हंगामे के दौरान गोलियां चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी की रात में थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्काई गार्डन सोसायटी में गौरव सिसोदिया का पार्किंग को लेकर मेंटेनेंस के गार्डों के साथ विवाद हो गया था, जिस पर गौरव सिसोदिया के द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र से हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई थी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया गया था और आरोपी गौरव सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
13 जनवरी की देर रात को कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मी और सोसायटी के एक निवासी के बीच विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच निवासी का एक मित्र अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर पहुंच गया और उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और इस पर कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि टावर 6 के एक निवासी ने अपनी कार बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख टावर 3 में रहने वाले उनके एक मित्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंचा।
थाने से देर रात वापस आने के बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर कहा-सुनी शुरू हो गई और गेट पर ही मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद आरोप है कि गौरव सिसोदिया, जो टावर 3 का निवासी है, उसने अपने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड की फायरिंग कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
