पारंपरिक चिकित्सा पर शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र में शोध पर दिया गया जोर
नई दिल्ली : पारंपरिक चिकित्सा पर पिछले तीन दिनों से भारत मंडपम में विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में घोषणा पत्र जारी किया गया। इसके तहत पारंपरिक चिकित्सा…

नई दिल्ली : पारंपरिक चिकित्सा पर पिछले तीन दिनों से भारत मंडपम में विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में घोषणा पत्र जारी किया गया। इसके तहत पारंपरिक चिकित्सा में शोध कार्यों पर जोर दिया गया।
घोषणापत्र के अनुसार पारंपरिक चिकित्सा पर रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा, क्योंकि अभी इस पर बहुत कम पैसा खर्च होता है। इसके साथ इलाज सुरक्षित और असरदार हो, इसके लिए नियम और निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
पारंपरिक चिकित्सा को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके। इलाज से जुड़े डेटा, रिकॉर्ड और जानकारी को बेहतर तरीके से इकट्ठा किया जाएगा। स्वदेशी और स्थानीय समुदायों की भूमिका को अहम माना जाएगा और उनके ज्ञान का सम्मान किया जाएगा।
समिट में यह भी कहा गया कि पारंपरिक चिकित्सा केवल इलाज का तरीका नहीं, बल्कि एक साझा सांस्कृतिक विरासत है, जो लोगों और पर्यावरण–दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
इस घोषणा के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन और सदस्य देशों ने मिलकर पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था का मजबूत हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि 17 से 19 दिसंबर 2025 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार ने मिलकर पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा ग्लोबल समिट आयोजित किया। इसमें 100 से ज्यादा देशों के मंत्री, अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, शोधकर्ता और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े लोग शामिल हुए।
समिट का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत बनाना और इसे लोगों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाना था। इसमें आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और अन्य पारंपरिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
