द इंडियन व्यू

पान मसाला और गुटखा की पैकिंग में बायो-प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अहम बैठक

नई दिल्ली : भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने गुरुवार को पान मसाला और गुटखा की पैकिंग में बायो-प्लास्टिक (जैव-अपघट्य प्लास्टिक) के इस्तेमाल को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक का मकसद अब तक हुए काम…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
2 min read
पान मसाला और गुटखा की पैकिंग में बायो-प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अहम बैठक

नई दिल्ली : भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने गुरुवार को पान मसाला और गुटखा की पैकिंग में बायो-प्लास्टिक (जैव-अपघट्य प्लास्टिक) के इस्तेमाल को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक का मकसद अब तक हुए काम की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना तय करना था।

 

बैठक में विज्ञान, पर्यावरण, जैव-प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, उद्योग, मानक निर्धारण संस्थानों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय ने गुरुवार को दी गई जानकारी में बताया कि बैठक में पान मसाला और गुटखा के छोटे सैशे को लेकर चर्चा की गई जो पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या है क्योंकि ये जल्दी नष्ट नहीं होते। प्लास्टिक के कारण प्रदूषण बढ़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पॉली लैक्टिक एसिड जैसे बायोडिग्रेडेबल पदार्थों को अच्छे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जिनकी लागत भी ज्यादा नहीं है।

 

पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि बायो-प्लास्टिक की परिभाषा को स्पष्ट करने पर काम चल रहा है, ताकि इनके लिए सही मानक और जांच प्रक्रिया तय की जा सके।

 

वहीं, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने कहा कि नई पैकिंग सस्ती होने के साथ स्वाद और खुशबू को सुरक्षित रखे, खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करे

 

और इसमें प्लास्टिक या एल्युमिनियम फॉयल बिल्कुल न हो।

 

बैठक में यह भी बताया गया कि अभी उपलब्ध कई बायोडिग्रेडेबल सामग्री केवल खास फैक्ट्रियों में ही नष्ट हो पाती हैं, जिससे इनके संग्रह और निपटान की चुनौती बनी रहती है।

 

बैठक में आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे जैसे संस्थानों और कई उद्योगों ने अपने सुझाव और समाधान रखे।

 

बैठक में प्रो. अजय कुमार सूद ने कहा कि कुछ उद्योगों के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं लेकिन उन्हें वैज्ञानिक रूप से जांचना और प्रमाणित करना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योग अपने नमूने सीआईपीईटी को भेजें और अगली बैठक से पहले एक स्पष्ट कार्य-प्रणाली तैयार करें।

 

उन्होंने कहा कि अब केवल शोध नहीं बल्कि परीक्षण, प्रमाणन और मानकीकरण की दिशा में तेजी से काम करना होगा।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…