द इंडियन व्यू

पाकिस्तान टीम की टेस्ट कोचिंग पर माइक हेसन बोले- मौका मिला तो जिम्मेदारी संभालने को तैयार

नई दिल्ली : सफेद गेंद के कोच माइक हेसन ने पाकिस्तान टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कोचिंग की जिम्मेदारी मिलने की स्थिति में काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि, हेसन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पाकिस्तान की सीमित…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
3 min read
पाकिस्तान टीम की टेस्ट कोचिंग पर माइक हेसन बोले- मौका मिला तो जिम्मेदारी संभालने को तैयार

नई दिल्ली : सफेद गेंद के कोच माइक हेसन ने पाकिस्तान टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कोचिंग की जिम्मेदारी मिलने की स्थिति में काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि, हेसन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम पर है।हेसन को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम के साथ जोड़ा गया था। सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा बदलाव करते हुए सरफराज अहमद को कोचिंग जिम्मेदारी से हटा दिया और सात खिलाड़ियों को भी घर भेज दिया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का 0-3 से सफाया हो गया।क्रिकबज के अनुसार एजबेस्टन टेस्ट के बाद पत्रकारों से बातचीत में हेसन ने कहा कि उन्होंने अभी तक पाकिस्तान की टेस्ट टीम के पूर्णकालिक कोच बनने के बारे में गंभीरता से विचार नहीं किया है, लेकिन अगर ऐसा अवसर मिलता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक इस बारे में सोचा भी नहीं है। अभी एशियाई खेल शुरू होने वाले हैं और सफेद गेंद क्रिकेट के लिहाज से फिलहाल मेरा मुख्य ध्यान उसी पर है। जब तक वह समय आएगा, तब तक मुझे यकीन है कि हम टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर चुके होंगे।उन्होंने आगे कहा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि पाकिस्तान के सिस्टम में काफी प्रतिभा है। अगर हम उन्हें सही दिशा दिखा सकें, तो हम काफी आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन जाहिर है, ऐसा एक-दो मैचों में नहीं होगा। फिर भी, मुझे लगता है कि वहां कुछ ऐसा हुनर है जिस पर मैं जरूर ध्यान देना चाहूंगा।हेसन ने यह भी खुलासा किया कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उनसे टेस्ट टीम का कोच बनने को लेकर संपर्क किया था। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी।हेसन ने बताया कि उनके एजेंट ने उनसे इंग्लैंड की ओर से आए प्रस्ताव को लेकर बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह पाकिस्तान के साथ अपने मौजूदा कार्यकाल को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।हेसन ने यह भी कहा कि वह सिर्फ नौकरी पाने के लिए नौकरी करने में विश्वास नहीं रखते। मैंने कभी इस तरह से काम नहीं किया है। जिन पदों पर मैंने काम किया है, उनमें से ज्यादातर में मैंने पांच-छह साल बिताए हैं। मैं एक काम पूरा करता हूं, फिर थोड़ा ब्रेक लेता हूं, खुद को तरोताजा करता हूं और उसके बाद कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। यही मेरे काम करने का तरीका है।इंग्लैंड दौरा पाकिस्तान के लिए बेहद निराशाजनक रहा और टीम को टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, एजबेस्टन में पाकिस्तान के प्रदर्शन में कुछ सकारात्मक पहलू देखने को मिले।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…