द इंडियन व्यू

पांच महीने बाद वापसी, अल्कराज ने यूएस ओपन में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने कलाई की चोट की वजह से करीब पांच महीने तक बाहर रहने के बाद यूएस ओपन में अपनी वापसी को मजबूती दी है। स्पेन के अल्कराज ने बुधवार को पुर्तगाल के जेमी फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
2 min read
पांच महीने बाद वापसी, अल्कराज ने यूएस ओपन में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने कलाई की चोट की वजह से करीब पांच महीने तक बाहर रहने के बाद यूएस ओपन में अपनी वापसी को मजबूती दी है। स्पेन के अल्कराज ने बुधवार को पुर्तगाल के जेमी फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

लगभग पांच महीने बाद सोमवार को रोमन सफीउल्लिन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ लौटने वाले अल्कराज को फारिया के खिलाफ पहले सेट में संघर्ष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज फारिया ने 4-3 की बढ़त के लिए अल्कराज की सर्विस तोड़ी और अपनी मजबूत सर्विस के दम पर पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

दूसरे सेट की शुरुआत में भी फारिया ने अल्कराज पर दबाव बनाया और दो बार ब्रेक का मौका हासिल किया। हालांकि, अल्कराज ने सही समय पर अपने खेल की गति बढ़ाई। उन्होंने आर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों को शानदार ड्रॉप शॉट और लॉब के संयोजन से रोमांचित किया और दूसरा सेट 6-0 से जीतकर मुकाबले में वापसी की।

साभार : गूगल

तीसरे सेट में सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्कराज ने अपने शानदार शॉट्स से फारिया को लगातार दबाव में रखा। 23 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने धीरे-धीरे मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। चौथे सेट में फारिया की सर्विस कमजोर पड़ने का अल्कराज ने पूरा फायदा उठाया और 6-2 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब तीसरे दौर में उनका सामना चीन के वू यीबिंग से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।