पांच बड़े उलटफेर, दूसरी से आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को लगा झटका
लखनऊ। आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में आज का दिन पांच उलटफेरों के नाम रहा। बालक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी, पांचवीं और आठवीं वरीय खिलाड़ियों को गैरवरीय खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना…

लखनऊ। आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में आज का दिन पांच उलटफेरों के नाम रहा। बालक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी, पांचवीं और आठवीं वरीय खिलाड़ियों को गैरवरीय खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि बालिका वर्ग में भी चौथी और आठवीं वरीय खिलाड़ियों को शिकस्त मिली।
आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को बालिका एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय यूपी की सिया ने महाराष्ट्र की चौथी वरीय सुरमयी को 6-3, 6-2 से हराया। वहीं गैर वरीय यूपी की आशी किरण ने आठवीं वरीय यूपी की रमिंदर दीप को 6-1, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। बालक वर्ग में गैरवरीय यूपी के सात्विक ने पांचवीं वरीय यूपी के अर्णव चौहान को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

वहीं गैरवरीय हारिस खान ने दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल को 6-2, 6-2 से हराकर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। एक अन्य बड़े उलटफेर में गैर वरीय बिहार के अबीर रंजन ने आठवीं वरीय यूपी के पविथ को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
बालक एकल के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय यूपी के अर्जुन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शौर्य सिंह को 6-0, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सातवीं वरीय तेजस ने राजस्थान के यदुराज भिनाई को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 10-7 से शिकस्त दी।

तीसरी वरीय यूपी के रोहिन राज ने उत्तराखंड के अश्विन चौहान को 6-4, 6-3 से हराया। चौथी वरीय यूपी के विराट ने यूपी के ही मोहम्मद सूफियान को 6-2, 6-4 से और यूपी के ध्रुव ने समर्थ को 6-0, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर बालिका एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने यूपी की शुभी रंजन को 6-1, 6-1 से हराया। सातवीं वरीय आद्या ने अन्या चौधरी को 6-2, 7-5 से मात दी।

इसके अलावा तीसरी वरीय यूपी की ताशी ने सिद्धिमा को 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं यूपी की इक्षिता और पांचवीं वरीय यूपी की सिद्धि के बीच खेले गए मुकाबले में इक्षिता 3-0 से आगे थीं, तभी सिद्धि ने मैच छोड़ दिया और इक्षिता को विजेता घोषित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
