पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 16 मई से
लखनऊ। पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के खिलाड़ी दांव पर लगे 148 स्वर्ण पदकों के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगे। साभार : गूगल 148 स्वर्ण पदकों…
लखनऊ। पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के खिलाड़ी दांव पर लगे 148 स्वर्ण पदकों के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगे।

148 स्वर्ण पदकों के लिए दम दिखाने उतरेंगे विभिन्न जिलों के खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 18 मई 2025 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर आज प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों का वजन किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ सहित 40 जिलों के 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गो के खिलाड़ी कलर बेल्ट व ब्लैक बेल्ट के वर्गो में क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पधार्ओं में 148 स्वर्ण, 148 रजत व 296 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 16 मई को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के करकमलों द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
