द इंडियन व्यू

पहले गिल का शतक, फिर कोहली का तूफान; वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को अपने नाम…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
2 min read
पहले गिल का शतक, फिर कोहली का तूफान; वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए मेजबान देश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 295 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में 135 रन की साझेदारी की। कैंपबेल 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ग्रीव्स ने कीसी कार्टी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कार्टी वेस्टइंडीज के खाते में 13 रन जोड़कर आउट हुए, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई।

© Associated Press

आलम ये रहा कि 198 के स्कोर तक 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। इस बीच ग्रीव्स 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। यहां से आमिर जंगू ने नाबाद 58 रन, जबकि रोस्टन चेज ने 24 रन की पारी खेलते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट निकाले। नितीश रेड्डी को 1 विकेट हाथ लगा।

© BCCI

इसके जवाब में भारत ने 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। रोहित 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। कोहली ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 151 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 225 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

© BCCI

गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। कोहली 139 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अर्धशतक के बाद शतक भी छक्के के साथ पूरा किया। कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 75 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। मेहमान खेमे से अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 सफलता हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।