द इंडियन व्यू

पहले ओलंपियाड, फिर गुकेश के खिलाफ विश्व खिताब की तैयारी: सिंदारोव

उज्बेकिस्तान के युवा शतरंज स्टार जावोखिर सिंदारोव ने बोला कि इस साल के अंत में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले की तैयारियां वह इसी महीने होने वाले शतरंज ओलंपियाड के बाद ही शुरू करेंगे।…

Ragwendra P Singh
September 4, 2026
2 min read
पहले ओलंपियाड, फिर गुकेश के खिलाफ विश्व खिताब की तैयारी: सिंदारोव

उज्बेकिस्तान के युवा शतरंज स्टार जावोखिर सिंदारोव ने बोला कि इस साल के अंत में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले की तैयारियां वह इसी महीने होने वाले शतरंज ओलंपियाड के बाद ही शुरू करेंगे।

बीस साल के दोनों खिलाड़ियों सिंदारोव और भारत के गुकेश के बीच विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला जिनेवा में 24 नवंबर से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। दोनों के बीच 14 क्लासिकल बाजियों में विश्व खिताब के लिए मुकाबला होगा। सिंदारोव का पूरा ध्यान फिलहाल आगामी प्रतियोगिताओं पर है। वह विश्व चैंपियनशिप के बहुप्रतीक्षित मैच को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहते।

‘ग्लोबल चेस लीग’ के चौथे सत्र में ‘अमेरिकन गैम्बिट्स’ का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंदारोव ने कहा, “अभी मेरा ध्यान अगले आयोजनों (‘ग्लोबल चेस लीग’ और ओलंपियाड) पर है। इसके बाद ही मैं विश्व चैंपियनशिप मुकाबले की तैयारी शुरू करूंगा।” ‘ग्लोबल चेस लीग’ का आयोजन यहां पांच से 13 सितंबर तक होगा, जबकि इसके बाद 15 से 27 सितंबर तक समरकंद में शतरंज ओलंपियाड खेला जाएगा।

साभार : गूगल

सिंदारोव ने इस साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में एक दौर शेष रहते ही जीत दर्ज कर विश्व चैंपियनशिप में गुकेश को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया था। उन्होंने शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार चार जीत दर्ज करते हुए हाल के वर्षों के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक किया था।

जिनेवा में होने वाले मुकाबले के लिए सिंदारोव की तैयारियों की जिम्मेदारी उनके कोच रोमन विडोन्याक के पास है। माना जा रहा है कि सिंदारोव उस रणनीति में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेंगे, जिसने उन्हें अब तक शानदार सफलता दिलाई है। ग्लोबल चेस लीग में अपनी टीम के आइकन खिलाड़ी सिंदारोव ने कहा कि अलग प्रारूप होने के बावजूद वह इस लीग को किसी अन्य टूर्नामेंट की तरह ही ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह अलग प्रारूप है, लेकिन मैं हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ शतरंज खेलने की कोशिश करता हूं। मेरी टीम पर्दे के पीछे अपनी जिम्मेदारियां संभालती है, जबकि मेरा पूरा ध्यान सामने चल रही प्रतियोगिता पर रहता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।