पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही छोड़ दी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही छोड़ दी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि वित्त मंत्री इस कठिन और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए वापस लौट रही हैं।
भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में भारत की आर्थिक गतिशीलता को दर्शाने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण 20 अप्रैल को अमेरिका-पेरू की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुई थीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने लिखा, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही छोड़ रही हैं।
मंत्रालय ने आगे कहा, इस कठिन और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए वह जल्द से जल्द भारत वापस आ रही हैं।
वित्त मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से दिल दहला देने वाली खबर। दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं आतंकवादी कृत्य की निंदा करती हूं।
उन्होंने आगे लिखा, सभी पीड़ित परिवारों और मृतकों के दोस्तों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को दोहराती हूं, इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।
यह आतंकी हमला मंगलवार को पहलगाम के पास सुंदर बैसरन घाटी में हुआ, जहां आतंकवादी घने जंगलों से निकले और अनजान पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
शुरुआती इंटेलिजेंस इनपुट पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट की ओर इशारा करते हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा का एक जाना-माना हिस्सा है।
हमले के जवाब में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है।Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
