द इंडियन व्यू

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी आज संभालेंगे राज्य की कमान, तमिलनाडु में पेचीदा हुआ `विजय' का पथ

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल मेंं शनिवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी को दो-दो बार मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में…

Ragwendra P Singh
May 9, 2026
1 min read
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी आज संभालेंगे राज्य की कमान, तमिलनाडु में पेचीदा हुआ `विजय' का पथ

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल मेंं शनिवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी को दो-दो बार मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भाजपा ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर दिया। राज्य में 15 साल तक शासन करने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को इसबार विधानसभा चुनाव में 81 सीटें मिलीं।

 

उधर, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राज्यपाल ने अभी भी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे हैं। टीवीके को कांग्रेस, सीपीआई, वीसीके और सीपीआईएम समर्थन दे रही हैं। हालांकि वीसीके के समर्थन पर संशय है और अगर वीसीके के दोनों विधायक आधिकारिक रूप से टीवीके को समर्थन दे देते हैं तो विजय की ताजपोशी तय हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…