पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया…

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन मुलाकातों की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी गई। दोनों ने राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने दोनों से भेंट के दौरान उनके विचार सुने और संबंधित विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट कर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
