पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बम विस्फोट का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में इसी साल मार्च में हुए बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में इसी साल मार्च में हुए बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान आहिदुल इस्लाम मुल्ला के रूप में हुई है, जो बिजॉयगंज बाजार क्षेत्र का निवासी है। एजेंसी ने उसकी भूमिका की विस्तृत जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपित को पहले ही राज्य पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
एजेंसी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आहिदुल इस्लाम मुल्ला इस साजिश का सह-आरोपित था। वह बम बनाने और सबूतों को नष्ट करने की साजिश में शामिल था। साजिश के तहत बम तैयार किए जा रहे थे, तभी विस्फोट हो गया, जिसमें एक आरोपित की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना दक्षिण बमुनिया गांव में हुई थी, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। एनआईए ने मामले को अपने हाथ में लेकर विस्तृत जांच शुरू की थी।
एजेंसी ने बताया कि इस मामले (आरसी-09/2026/एनआईए/डीएलआई) में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
