द इंडियन व्यू

पश्चिम बंगाल के कटवा रैली में उमड़ी भीड़ का मोदी ने जारी किया वीडियो, दिया विपक्ष को संदेश

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान कटवा रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में आई भीड़ को रेखांकित करते हुए राज्य का मिजाज बताया। उन्होंने कहा कि आप भीड़ को देखकर इस राज्य का…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
1 min read
पश्चिम बंगाल के कटवा रैली में उमड़ी भीड़ का मोदी ने जारी किया वीडियो, दिया विपक्ष को संदेश

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान कटवा रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में आई भीड़ को रेखांकित करते हुए राज्य का मिजाज बताया। उन्होंने कहा कि आप भीड़ को देखकर इस राज्य का मिजाज समझ सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूरबा बर्धमान जिले के कटवा में जनसभा के दौरान सभा में उमड़ी भीड़ का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने सभा से पहले का दृश्य दिखाया। वीडियो रिकॉर्ड करते समय उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में उमड़ी भीड़ 4 मई के नतीजों की झलक है और पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि मेरे पीछे आप बंगाल का मिजाज देख सकते हैं। अभी सुबह के 11-11:30 बजे हैं और यह मेरी आज की पहली जनसभा है। हेलीपैड पर ही हजारों लोग मौजूद हैं। यह अद्भुत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…