द इंडियन व्यू

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में बदला मौसम का मिजाज , मध्यम बारिश और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में साइक्लोन सर्कुलेशन और मौसम की कई जटिल स्थितियां भी सक्रिय हो रही हैं। आने वाले कुछ…

Ragwendra P Singh
January 11, 2025
3 min read
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में बदला मौसम का मिजाज , मध्यम बारिश और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में साइक्लोन सर्कुलेशन और मौसम की कई जटिल स्थितियां भी सक्रिय हो रही हैं। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी तो दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश होगी।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्व ईरान और आस-पास के इलाकों में साइक्लोन सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बन रहा है। इसके अलावा, एक और साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ के साथ पश्चिमी हवाएं और निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।

11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, उत्तर भारत के पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 11 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों और रजाई में दुबके हुए हैं। यूपी के कई राज्यों में भी शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला।

यूपी के कन्नौज में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड और कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कन्नौज में तापमान में गिरावट के कारण आलू की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। धुंध और कोहरे के कारण बुलंदशहर में भी आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। घने कोहरे से दृश्यता बहुत कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से चलना पड़ रहा है।

इसके अलावा, जौनपुर में भी घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें कोहरे में छिपी हुई हैं और दृश्यता केवल 100 मीटर तक सीमित है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, फिरोजाबाद में पिछले दो दिनों से लगातार कोहरे और ठंड का असर बना हुआ है। यहां के लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

अमरोहा के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी और अधिक बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से यहां घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे नेशनल हाईवे-9 पर दृश्यता शून्य हो गई है। कोहरे के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, और ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…