द इंडियन व्यू

परिसीमन के जरिए राजनीतिक हित साध रही सरकारः प्रियंका

नई दिल्ली : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष को धर्मसंकट में डालकर मनमानी करना चाहती है। उन्होेंने कहा कि महिला आरक्षण की बात कह कर सरकार परिसीमन के माध्यम से चुनावी…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
2 min read
परिसीमन के जरिए राजनीतिक हित साध रही सरकारः प्रियंका

नई दिल्ली : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष को धर्मसंकट में डालकर मनमानी करना चाहती है। उन्होेंने कहा कि महिला आरक्षण की बात कह कर सरकार परिसीमन के माध्यम से चुनावी हित साधना चाहती है।

 

प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में परिसीमन और उसके माध्यम से देश में महिला आरक्षण लागू किए जाने से जुड़े संविधान संशोधन एवं दो अन्य विधेयकों पर जारी चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार देश को गुमराह कर रही है और कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस प्रयास का डटकर विरोध करेगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना चाहती है ताकि वह जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से बच सके। उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत का इजाफा कर रही है लेकिन इससे जुड़े अधिनियम में यह कैसे किया जाएगा, इसके बारे में साफ नहीं है। सरकार केवल खोखले आश्वासन दे रही है।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि विधेयक में संसद का 50 प्रतिशत विस्तार प्रस्तावित है लेकिन इसके लिए किसी ठोस प्रक्रिया के बारे में कुछ नहीं लिखा गया है। इतने बड़े परिवर्तन में क्या नियम होंगे, कैसे किया जाएगा, इस बारे में विधेयक में कोई जिक्र नहीं किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि संसद में देश के हर राज्य की भागीदारी 1971 में निश्चित तौर पर तय की गई और इस पर बदलाव लाने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस विधेयक के जरिए यह सब बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री और उनके अन्य मंत्री के खोखले वादों के बावजूद यह निश्चित है कि संसद में प्रदेशों के वजन में बदलाव किया जाएगा।

 

प्रियंका ने कहा कि असम में सरकार ने विपक्षी नेताओं के क्षेत्रों को काटा और अपने राजनीतिक फायदे के लिए मनचाहे तरीके से नई सीमाएं तय कीं। यही काम अब पूरे देश में करने की तैयारी की जा रही है। परिसीमन आयोग में सरकार की ओर से चुने गए तीन लोग पूरे देश के राज्यों के वजूद, उनकी भागीदारी तय करेंगे।

 

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को खत्म करने की शुरुआत सरकार ने संस्थाओं को कब्जाने से शुरू की थी लेकिन अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…