परमाणु बिजली दरों को एक स्वतंत्र एवं पारदर्शी नियामक ढांचे के अंतर्गत लाए सरकार : पी. विल्सन
नई दिल्ली : राज्य सभा में सोमवार को विशेष उल्लेख के दौरान सांसद पी विल्सन ने तमिलनाडु के लिए परमाणु ऊर्जा के न्यायसंगत आवंटन और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु परमाणु बिजली दरों को एक स्वतंत्र एवं पारदर्शी नियामक ढांचे…

नई दिल्ली : राज्य सभा में सोमवार को विशेष उल्लेख के दौरान सांसद पी विल्सन ने तमिलनाडु के लिए परमाणु ऊर्जा के न्यायसंगत आवंटन और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु परमाणु बिजली दरों को एक स्वतंत्र एवं पारदर्शी नियामक ढांचे के अंतर्गत लाने की मांग की। पी. विल्सन ने कहा कि
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाइयों 3 एवं 4 (2,000 मेगावाट), जिनके 2026–27 के दौरान चालू होने की संभावना है, से उत्पादित बिजली के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा 5.9179 रुपये प्रति यूनिट (आधार) की संकेतात्मक दर गंभीर चिंता का विषय है। यह दर वर्तमान 3 से 4.10 रुपये प्रति यूनिट की दर से काफी अधिक है। नवीकरणीय ऊर्जा (भंडारण सहित) जैसे प्रतिस्पर्धी विकल्पों की प्रचलित दरों से भी ऊंची है।
तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी इस तरह की दर संरचना पर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा की “मस्ट-रन” प्रकृति के कारण यह दीर्घकाल में तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों पर भारी वित्तीय बोझ डाल सकती है, इसलिए उन्होंने पूंजी लागत, वित्तपोषण मान्यताओं, इक्विटी की पुनः समीक्षा करने की मांग की है।
इसके अतिरिक्त, 2025 के शांति अधिनियम के माध्यम से परमाणु क्षेत्र में निजी भागीदारी को अनुमति दिए जाने से, पारदर्शी मूल्य निर्धारण तंत्र के अभाव में दरों में वृद्धि की आशंका और बढ़ जाती है। वर्तमान में परमाणु बिजली दरें प्रशासनिक रूप से निर्धारित होती हैं और इन पर केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग जैसे स्वतंत्र नियामक निकायों की निगरानी नहीं है।
पी. विल्सन ने मांग की कि इन इकाइयों की दरों की तुरंत समीक्षा और युक्तिकरण किया जाए और तमिलनाडु को न्यायसंगत आवंटन सुनिश्चित किया जाए, तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए परमाणु ऊर्जा की दरों को एक स्वतंत्र और पारदर्शी नियामक ढांचे के अंतर्गत लाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
