पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंचा श्याम लाल कॉलेज
नई दिल्ली : मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत का "चौका" मार पूल ए से सेमी फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को…

नई दिल्ली : मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत का "चौका" मार पूल ए से सेमी फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 6-2 से मात दी।
श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 5-1 से हरा कर लीग दौर का अंत अपने चारों मैच जीत कर किया। विजेता टीम के पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उभरते फॉरवर्ड प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन शानदार गोल किए। श्लोक और हर्ष ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल लक्ष्मण ने किया।
अन्य मैचों में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 8-2 से शिकस्त दी। उसकी टीम के मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। खालसा कॉलेज के लिए विपिन ने तीन, मनीष और रिशुल ने दो-दो और मनीष कुमार ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए मोहित राणा और अग्रिम रैना ने एक-एक गोल किया।
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने एसएलसी एलुमनी को 6-2 से मात दी। विजेता टीम के शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट के लिए पुलकित, शेखर, गुरमुख, ध्रुव, अर्श और चंद्रभूषण ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी की तरफ से डी एस जग्गी और पंकज ने एक-एक गोल किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
