द इंडियन व्यू

पटना में राजग विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
2 min read
पटना में राजग विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके साथ ही सरकार गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आगे बढ़ जाएगी।गुरुवार को गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री समेत कई नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।राजग की बैठक से पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होगी। इसमें 89 नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए उप मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। दोनों नेता मंगलवार रात ही पटना पहुंच चुके हैं।नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम गांधी मैदान पहुंचकर शपथग्रहण समारोह की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। राज्य में नई सरकार गठन से पहले 17वीं बिहार विधानसभा को बुधवार को आधिकारिक रूप से भंग किया जाएगा। सोमवार को राज्य कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पत्र सौंपकर अनुशंसा की।सभी दलों की बैठकों और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथग्रहण से ठीक पहले सरकार में शामिल होने वाले विधायकों की अंतिम सूची तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार राजग में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर नए संतुलन के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।