पंत 63 पर आउट, जुरेल 95 पर नाबाद; बारिश के कारण समय से पहले टी-ब्रेक
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टी-ब्रेक तक पहली पारी में 8 विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा और समय से…

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टी-ब्रेक तक पहली पारी में 8 विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा और समय से पहले टी-ब्रेक लिया गया है। दूसरा सेशन में भारत ने दो बड़े विकेट गंवाए। क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे ऋषभ पंत एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए।
पंत ने 63 रन बनाए। पंत के पवेलियन लौटने के बाद ध्रुव जुरेल ने मानव सुथार के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी निभाई। मानव 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर आउट हुए। हालांकि, जुरेल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और वह अपने शतक के बेहद करीब है।
जुरेल 95 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। जुरेल चौका लगाकर 95 रनों के स्कोर पर पहुंचे ही थे कि अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद खेल को तुरंत रोकना पड़ा। बारिश की रफ्तार बढ़ने के चलते मैदान को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है। जुरेल का साथ मोहम्मद सिराज दे रहे हैं, जिनको खाता खोलना अभी बाकी है।

दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए खराब रही। डेब्यूटेंट सारांश जैन अपने करियर की पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हुए। सारांश को असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद पंत और जुरेल ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए 152 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी निभाई।
पंत और जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए हैं, जबकि केशरा नुवानथा दो और लाहिरू कुमारा एक विकेट निकाल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
