द इंडियन व्यू

पंजाब किंग्स को मिला आप सांसद राघव चड्ढा का समर्थन, प्लेऑफ से पहले बढ़ाया हौसला

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब किंग्स टीम से मुलाकात की और आईपीएल 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस मुलाकात में राघव ने टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के…

Ragwendra P Singh
May 28, 2025
2 min read
पंजाब किंग्स को मिला आप सांसद राघव चड्ढा का समर्थन, प्लेऑफ से पहले बढ़ाया हौसला

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब किंग्स टीम से मुलाकात की और आईपीएल 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस मुलाकात में राघव ने टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व की तारीफ की।

Raghav Chadha (@raghavchadha88)

उन्होंने टीम की भावना, अनुशासन और जज्बे को पंजाब का गौरव बताया। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह लीग मैचों में अंक तालिका में टॉप पर पहुंची है। पंजाब किंग्स ने 14 लीग मैचों में 9 जीत दर्ज की।

टीम 29 मई को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलेगी। यह बहुत अहम मैच होगा क्योंकि विजेता को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। चंडीगढ़ में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम को राघव ने शुभकामनाएं दीं।

https://www.instagram.com/raghavchadha88/p/DKKCP9ypZE6/

इस दौरान राघव ने प्रीति जिंटा और खिलाड़ियों को कैप भेंट की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट करके कैप्शन लिखा, "मैंने पंजाब किंग्स की टीम से मुलाकात की और इस सीजन उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पंजाब को टीम के जोश, अनुशासन और हिम्मत पर गर्व है। टीम ऑनर प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग को जुनून और मजबूत इरादे के साथ नेतृत्व करने के लिए खास धन्यवाद।

https://www.instagram.com/raghavchadha88/reel/DKJ8W_dpmrQ/

कल के अहम मैच के लिए शुभकामनाएं!" प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइजर्स को आईपीएल खिताब दिलाया था और अब पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। पंजाब किंग्स के प्रशंसक इस सीजन में खिताब की उम्मीद कर रहे हैं। पंजाब किंग्स टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।