द इंडियन व्यू

एलएसजी की रणनीति पर उठे सवाल, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे पंत!

मौजूदा आईपीएल सत्र लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। टीम ने तीन में से एक मैच जीता है, जबकि दो मुकाबलों में हारी। पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान इकाना में आठ विकेट से करारी हार के बाद टीम की…

Ragwendra P Singh
April 3, 2025
2 min read
एलएसजी की रणनीति पर उठे सवाल, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे पंत!

मौजूदा आईपीएल सत्र लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। टीम ने तीन में से एक मैच जीता है, जबकि दो मुकाबलों में हारी। पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान इकाना में आठ विकेट से करारी हार के बाद टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

साभार : गूगल

इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बोला जा रहा है कि अगले मैच में उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, टीम के मालिक संजीव गोयनका पंत को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में निकोलस पूरन को कप्तान बनाने की चर्चा जोरों पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के सूत्रों के अनुसार, टीम पंत से कप्तानी का दबाव हटाकर उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खिलाने पर विचार कर रही है।

राजस्थान रॉयल्स की रणनीति को अपनाते हुए टीम पंत को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतार सकती है, जैसा कि राजस्थान ने संजू सैमसन की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए किया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम राजस्थान रॉयल्स वाली रणनीति अपना सकती है। इसके तहत संजू की फिटनेस को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने उन्हें केवल बल्लेबाज और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उनका इस्तेमाल किया था।

कप्तानी रियान पराग को सौंपी, जिन्होंने पहले तीन मैचों में टीम की अगुआई की। इसी तरह, लखनऊ सुपर जायंट्स भी पंत को बल्लेबाज के रूप में रखने और किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाने का फैसला कर सकती है। निकोलस पूरन मौजूदा सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 189 रन बनाए हैं, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 44 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 189 रन

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 186 रन

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) – 166 रन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।