न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल होंगे कप्तान, मोहम्मद शमी को मौका नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर पुरुष चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम…

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर पुरुष चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। यह सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक भारत में खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत बड़ौदा से होगी।
इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। पहला वनडे बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है।
फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट बना चयन का आधार
हार्दिक पांड्या को इस वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की मंजूरी नहीं दी है। साथ ही आगामी आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड का विशेष प्रबंधन किया जा रहा है। इसके अलावा मोहम्मद शमी, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को भी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
युवाओं को मौका,अनुभव भी बरकरार
टीम में यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की रीढ़ बने रहेंगे। चयन समिति का फोकस आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कार्यक्रम
सीरीज का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को बड़ौदा, दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
