न्यूजीलैंड की विशाल पारी के बाद वेस्टइंडीज ने दिखाई वापसी की झलक
बे ओवल में तीसरे टेस्ट में मैच की तस्वीर धीरे-धीरे बदलती दिख रही है। जहां एक तरफ न्यूजीलैंड ने विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने कमजोर गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी के जरिए मैच में वापसी…

बे ओवल में तीसरे टेस्ट में मैच की तस्वीर धीरे-धीरे बदलती दिख रही है। जहां एक तरफ न्यूजीलैंड ने विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने कमजोर गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी के जरिए मैच में वापसी की उम्मीद जगाई है।
न्यूजीलैंड के 575 रन पर पहली पारी घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं। ओपनिंग जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी—जॉन कैंपबेल 45 रन और ब्रैंडन किंग 55 रन बनाकर नाबाद हैं।
हालांकि वेस्टइंडीज अभी भी पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 465 रन पीछे है, लेकिन अगर तीसरे दिन भी बल्लेबाजी इसी लय में जारी रही तो मुकाबले में रोमांच आ सकता है।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से की थी। डेवन कॉन्वे 178 रन और जैकब डफी 9 रन से आगे खेलने उतरे।
कॉन्वे ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 227 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक भी रहा। उनके अलावा केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए।
निचले क्रम में रचिन रवींद्र ने 72 रन और एजाज पटेल ने 30 रन की नाबाद पारियां खेलीं। यह माना जा रहा था कि कप्तान टॉम लैथम रचिन रवींद्र को शतक का मौका देंगे, लेकिन उन्होंने 8 विकेट पर 575 रन बनाकर पारी घोषित करने का फैसला किया। गौरतलब है कि पहले दिन लैथम खुद 137 रन बनाकर आउट हुए थे। जो उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक था।
वेस्टइंडीज से गेंदबाजी में केमार रोच और रोस्टन चेज को 1-1 विकेट मिला, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट चटकाए। हालांकि कुल मिलाकर गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रही।
तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड फिलहाल 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड ने जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
