द इंडियन व्यू

नोएडा: हाइब्रिड मोड में स्कूल चलाने के आदेश जारी, ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने स्कूलों को हाइब्रिड मोड (फिजिकल और ऑनलाइन) पर चलाने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए बढ़ते प्रदूषण और धुंध को बड़ा कारण बताया गया है। जिलाधिकारी का यह आदेश प्री स्कूल से क्लास 9वीं तक…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
नोएडा: हाइब्रिड मोड में स्कूल चलाने के आदेश जारी, ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने स्कूलों को हाइब्रिड मोड (फिजिकल और ऑनलाइन) पर चलाने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए बढ़ते प्रदूषण और धुंध को बड़ा कारण बताया गया है।

जिलाधिकारी का यह आदेश प्री स्कूल से क्लास 9वीं तक और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा। अभिभावक व स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास का ऑप्शन चुन सकते हैं।

जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, इस समय गौतमबुद्ध नगर का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में हैं। दरअसल, ठंड में हुई लंबी छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुलने का समय आया तो घने कोहरे और बढ़ती सर्दी की वजह से स्कूलों को ऑनलाइन मोड में डाल दिया गया था। उसके बाद 15 जनवरी को एक बार फिर सभी स्कूलों को खोलने का आदेश 14 जनवरी को दिया गया था।

मौसम ने एक बार फिर करवट ली और 15 जनवरी को सुबह से ही घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश जारी किया गया। इस बार इस आदेश में प्रदूषण को भी मुख्य कारण बताया गया है।

आदेश के मुताबिक, 14 जनवरी के लिए दिल्ली का एक्यूआई जो 275 बताया गया था, 15 जनवरी को उसमें अचानक से बढ़ोतरी हुई और घने कोहरे की स्थिति तथा तापमान में गिरावट होने के कारण एक्यूआई 386 दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अनुमान लगाया था कि एक्यूआई 400 पार कर सकता है। इसी को ध्यान में हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है। वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज-4 और ग्रैप-4 प्रतिबंध फिर से लगाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी के आदेश में यह बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर के सभी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्री स्कूल से लेकर कक्षा 9वीं तथा 11वीं कक्षा तक खराब वायु गुणवत्ता के कारण हाइब्रिड मोड में उनका संचालन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…