नोएडा स्थापना दिवस के अवसर पर जल विभाग ने जनता को समर्पित किया मुफ्त वाटर एटीएम
नोएडा। नोएडा स्थापना दिवस के मौके पर जनता की सुविधा के लिए जल विभाग ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। इस अवसर पर जल विभाग ने ग्राम चौड़ा और सेक्टर-24 में ईएसआई अस्पताल के पास नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। मुख्य…

नोएडा। नोएडा स्थापना दिवस के मौके पर जनता की सुविधा के लिए जल विभाग ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। इस अवसर पर जल विभाग ने ग्राम चौड़ा और सेक्टर-24 में ईएसआई अस्पताल के पास नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एस.के), अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एस.पी), वित्त नियंत्रक, कैनरा बैंक के प्रतिनिधि एवं जल विभाग के महाप्रबंधक भी मौजूद रहे।
इस वाटर एटीएम की क्षमता प्रतिघंटा 1200 लीटर है और इसमें पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जैसे यूवी (अल्ट्रा वायलेट) सिस्टम, ओजोनेटर, सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रॉन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन आदि। इसके अलावा, पानी में मौजूद हार्डनेस, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को हटाने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (आर.ओ) सिस्टम भी शामिल है।
वाटर वितरण को सुविधाजनक बनाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक कार्ड-ऑपरेटेड वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें प्रति कार्ड 20 लीटर पानी की क्षमता है। साथ ही, 1 लीटर प्रति कार्ड क्षमता वाली एक और वेंडिंग मशीन भी शुद्ध और ठंडा पानी प्रदान करने के लिए उपलब्ध है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, जल विभाग ने इस वाटर एटीएम को प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मुफ्त संचालित करने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
