द इंडियन व्यू

नोएडा में ई-रिक्शा चालकों का स्टंट वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 30,500 रुपए का चालान

नोएडा। नोएडा के सदरपुर इलाके में तीन ई-रिक्शा चालकों के सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में ई-रिक्शा चालक न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, बल्कि लोगों की जान…

Ragwendra P Singh
April 23, 2025
2 min read
नोएडा में ई-रिक्शा चालकों का स्टंट वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 30,500 रुपए का चालान

नोएडा। नोएडा के सदरपुर इलाके में तीन ई-रिक्शा चालकों के सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में ई-रिक्शा चालक न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, बल्कि लोगों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 23 सेकंड का है, जिसमें तीन ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दो चालक अपने ई-रिक्शा को खतरनाक तरीके से चला रहे हैं और उनकी रफ्तार भी काफी तेज है। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक और राहगीर भी मौजूद हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इनके ही किसी साथी ने शूट किया और सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने नाराजगी जताई और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ 30,500 रुपए का चालान किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा और चालकों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी खतरनाक हरकतों से बचें, जो किसी की जान के लिए खतरा बन सकती हैं।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कार और बाइक से स्टंट के कई वीडियो सामने आते रहे हैं। जिनकी पहचान कर यातायात पुलिस उनके चालान और फिर उन्हें सीज करने के साथ-साथ चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…