नोएडा में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नोएडा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। जो यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को फर्जी टेक्निकल सपोर्ट के नाम…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नोएडा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। जो यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को फर्जी टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठग रहा था। इस गिरोह का संचालन नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन से किया जा रहा था, जहां से चल रहे एक हाइटेक कॉल सेंटर पर सीबीआई ने सोमवार को छापा मारा।
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने पाया कि कॉल सेंटर से लोगों को फर्जी कॉल कर यह बताया जा रहा था कि उनके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस में कोई तकनीकी समस्या है, जिसे ठीक करने के लिए मोटी रकम मांगी जाती थी। गिरोह खुद को माइक्रोसॉफ्ट जैसी नामी कंपनियों का टेक्निकल स्टाफ बताता था ताकि लोगों का भरोसा जीत सके।
सीबीआई ने बताया कि इस ऑपरेशन को अमेरिकी एफबीआई, यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। छापे के दौरान टीम को लोगों से बात करते हुए कॉल एजेंट भी मिले, जो उस वक्त लाइव कॉल पर थे। जांच एजेंसी ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो “फर्स्ट आइडिया” नाम से कॉल सेंटर चला रहा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
