द इंडियन व्यू

नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम और समाधान को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय,…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम और समाधान को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में आयोजित हुआ।

कार्यशाला का नेतृत्व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया, जबकि इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, लखनऊ के संस्थापक एवं निदेशक एडीजी डॉ. जी.के. गोस्वामी ने किया। डॉ. गोस्वामी ने अपने विस्तृत व्याख्यान में कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ये समाज, अर्थव्यवस्था तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, डाटा चोरी, महिलाओं और बच्चों से जुड़े ऑनलाइन अपराध आज सबसे बड़े खतरे के रूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी, तकनीकी प्रशिक्षण और व्यवहारिक जागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और साइबर अपराध से प्रभावित लोग शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान साइबर अपराध की विवेचना करने वाले अधिकारी और अभियोजन से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट लगातार समय-समय पर नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़े जागरूकता अभियान चलाता रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नए-नए साइबर अपराधों की जानकारी देने और उनसे निपटने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, डीसीपी साइबर प्रीति यादव, डीसीपी मुख्यालय डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, साइबर विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार चितपुतकर व डॉ. पवन शर्मा, एडीसीपी मुख्यालय आर.के. गौतम, एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह और एसीपी साइबर विवेक रंजन राय सहित करीब 500 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। साथ ही बैंकिंग या व्यक्तिगत डाटा से जुड़े मामलों में सतर्क रहने और अज्ञात लिंक या कॉल से बचने की सलाह दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…