नोएडा : पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया गिरफ्तार, लूट का सामान, अवैध हथियार बरामद
नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के बाद बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लूट का मोबाइल, अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई है। ये मुठभेड़ थाना सेक्टर-49…

नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के बाद बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लूट का मोबाइल, अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
ये मुठभेड़ थाना सेक्टर-49 पुलिस और बदमाश के बीच हुई है। एडीसीपी मनीष मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास पेट्रोल पंप की तरफ चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। परंतु वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगा।
इसी हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और उसने पुलिस टीम को अपने पास आते देख फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एडीसीपी के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान पिन्टू उर्फ नेवला (25), निवासी मयूर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे इस बदमाश ने एक दिन पहले ही थाना 49 इलाके से लूटा था। बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया है कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगों के मोबाइल फोन छीनता है। बरामद मोबाइल फोन को बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर 13 जनवरी को सेक्टर-48 नोएडा से छीना था। बरामद मोटरसाइकिल भी बदमाश ने सूरजपुर से चोरी की थी। ये बदमाश इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इसके अन्य साथियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बदमाश पर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
