द इंडियन व्यू

नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा एक बड़ी मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जो मोबाइल और चैन छिनैती की घटनाओं में शामिल थे। यह मुठभेड़ 7-8 फरवरी की रात को डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास हुई, जब पुलिस…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा एक बड़ी मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जो मोबाइल और चैन छिनैती की घटनाओं में शामिल थे। यह मुठभेड़ 7-8 फरवरी की रात को डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास हुई, जब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि रात के समय बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस के नजदीक पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने की बजाय भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, और सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग के पास पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान 26 वर्षीय रोशन के रूप में हुई, जो जेजे कालोनी, सेक्टर 9, थाना फेज-1 नोएडा का निवासी है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

फरार बदमाश की पहचान 22 वर्षीय अनवर के रूप में हुई, जो वर्तमान में जेजे कालोनी, सेक्टर 8, नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस .315 बोर तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए।

इन मोबाइल फोनों का संबंध हाल ही में हुई छिनैती से है। पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह दोनों बदमाश कई दिनों से नोएडा और उसके आसपास के कई इलाकों में मोबाइल और चेन स्नेचिंग का काम कर रहे थे और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…