नोएडा : पुलिस और बदमाशों के गैंग के बीच मुठभेड़ में चार नेपाल के रहने वाले बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। यह बदमाश नेपाल के रहने वाले हैं और…

नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। यह बदमाश नेपाल के रहने वाले हैं और यहां पर बंद दुकानों के शटर तोड़कर चोरी का काम करते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चौड़ा गांव के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर तथा दो व्यक्ति पैदल सेक्टर-54 टी पॉइंट पर आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने सभी व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई।
इसके बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाहर सिंह, जिला बाजुरा नेपाल के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल सवार दूसरे बदमाश दीपक गिरी उर्फ़ दम बहादुर, जिला बाजुरा, नेपाल को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।
अन्य दो बदमाश झरेंद्र, जिला कैलाली, नेपाल और विनोद थापा, जिला बाजुरा, नेपाल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे, 1 खोखा, 1 मिस, 2 जिंदा कारतूस, 2 अवैध चाकू, 1 सब्बल, 1 पेचकश व चोरी के 40,000 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा घूम-फिरकर मकान व दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
