द इंडियन व्यू

नॉर्वे शतरंज: गुकेश ने कारुआना को हराया, कार्लसन शीर्ष पर

नॉर्वे शतरंज के ओपन’ वर्ग में मौजूदा विश्व विजेता भारतीय डी गुकेश ने अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारुआना के खिलाफ रोमांचक आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीते, अर्जुन एरिगैसी को मैग्नस कार्लसन के कौशल के आगे हारे।…

Ragwendra P Singh
May 30, 2025
3 min read
नॉर्वे शतरंज: गुकेश ने कारुआना को हराया, कार्लसन शीर्ष पर

नॉर्वे शतरंज के ओपन’ वर्ग  में मौजूदा विश्व विजेता भारतीय डी गुकेश ने अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारुआना के खिलाफ रोमांचक आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीते, अर्जुन एरिगैसी को मैग्नस कार्लसन के कौशल के आगे हारे। 

@NorwayChess

कारुआना भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चौथे दौर में मजबूत स्थिति में थे। वह गुकेश के शानदार रक्षात्मक कौशल के सामने चार घंटे से अधिक समय तक चले रोमांचक मुकाबले को भुनाने में नाकाम रहे।

मुकाबले के परिणाम के लिए ‘आर्मागेडन’ टाई-ब्रेक का इस्तेमाल हुआ। गुकेश और एरिगैसी अब छह खिलाड़ियों के बीच 4.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। कार्लसन आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है।

उनके बाद कारुआना (सात अंक) और अमेरिका के ही हिकारू नाकामुरा (5.5 अंक) हैं। गुकेश सफेद मोहरों से खेल रहे थे और उन्हें ‘आर्मागेडन’ में तीन मिनट का बड़ा फायदा मिला था। इसमें सफेद मोहरों को 10 मिनट और काले मोहरों को सात मिनट मिलते हैं। 

क्लासिकल मुकाबले में मुश्किल स्थिति से बाहर आने के 15 मिनट के अंदर भारतीय खिलाड़ी ने कारुआना को मात देते हुए 1.5 अंक हासिल किए।

क्लासिकल फॉर्मेट में जीत से खिलाड़ियों को इस डबल-राउंड रॉबिन प्रारूप टूर्नामेंट में तीन अंक मिलते हैं, जबकि ड्रॉ से उन्हें एक-एक अंक मिलता है। खिलाड़ियों को जीतने के लिए ‘आर्मगेडन’ टाई-ब्रेक खेलना होता है, जिसके विजेता को आधा अंक मिलता है।

पिछले मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नाकामुरा के खिलाफ क्लासिकल दौर में जीत के बाद गुकेश ने दबाव में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया।

गुकेश ने बाद में कहा कि वह अपने जन्मदिन पर खेलना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इस मनोबल बढ़ाने वाली जीत को खुशी से स्वीकार करेंगे।

उन्होंने कहा, 'मैं अपने अधिकांश जन्मदिन पर मुकाबला हार जाता हूं, इसलिए मुझे खुशी है कि क्लासिकल में ऐसा नहीं हुआ। जब मैं खेल रहा था तो मुझे अच्छा लग रहा था कि मैं पिछड़ रहा हूं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि ‘फिर से ऐसा नहीं होना चाहिए।'

विश्व के नंबर एक कार्लसन ने काले मोहरों से खेलते हुए भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एरिगैसी के खिलाफ अंतिम गेम में अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता दिखाई और पूरे तीन पूर्ण अंक अर्जित किए।

पिछले दो चरण में दो बार ‘आर्मागेडन गेम’ हारने वाले नॉर्वे के सुपरस्टार ने घरेलू दर्शकों के सामने इस जीत के साथ दमदार वापसी की। पिछले दौर में कारुआना से हारने के बाद एरिगैसी के लिए यह दो दिनों में दूसरा झटका था।

महिला वर्ग में एक रोमांच से भरे दिन में भारतीय आर. वैशाली ने ‘आर्मागेडन’ टाई-ब्रेक में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक को हराकर महत्वपूर्ण आधा अंक अर्जित किया, जबकि विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने कोनेरू हम्पी को हराया।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी हम्पी तालिका में मुजीचुक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम सात-सात अंक है। वैशाली 3.5 अंकों के साथ छठे स्थान है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।