नेमार की सर्जरी सफल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील टीम में वापसी की उम्मीद
साओ पाउलो : ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार की बाएं घुटने की सफल सर्जरी हुई है। नेमार के घुटने में मेनिस्कस की चोट थी, जिसे ठीक करने के लिए आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। उनके क्लब सैंटोस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 33…

साओ पाउलो : ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार की बाएं घुटने की सफल सर्जरी हुई है। नेमार के घुटने में मेनिस्कस की चोट थी, जिसे ठीक करने के लिए आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई।
उनके क्लब सैंटोस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 33 वर्षीय नेमार के लिए यह सीज़न काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने चोट के बावजूद खेलते हुए सैंटोस को ब्राज़ील की शीर्ष लीग में रेलिगेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाई। यह सर्जरी ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के डॉक्टर ने की, जो इससे पहले भी नेमार के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर और अक्टूबर 2023 में उरुग्वे के खिलाफ मैच के दौरान हुए एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) के ऑपरेशन कर चुके हैं।
नेमार के लगभग एक महीने में फिट होने की उम्मीद है। उनका सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध साल के अंत में समाप्त हो रहा है, हालांकि क्लब के साथ नए करार को लेकर बातचीत जारी है।
पूर्व बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन स्टार नेमार पिछले दो साल से ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच कार्लो एंचेलोटी की योजनाओं में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नेमार ब्राज़ील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 128 मैचों में 79 गोल दागे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
